Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
INLD workers took to the streets in protest against stopping of Bhakra water in Hisar and took out a protest march on foot
{"_id":"6819cb610d92754d2f0cc8fd","slug":"video-inld-workers-took-to-the-streets-in-protest-against-stopping-of-bhakra-water-in-hisar-and-took-out-a-protest-march-on-foot-2025-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में भाखड़ा का पानी रोके जाने के विरोध में सड़कों पर उतरे इनेलो कार्यकर्ताओं, निकाला पैदल रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में भाखड़ा का पानी रोके जाने के विरोध में सड़कों पर उतरे इनेलो कार्यकर्ताओं, निकाला पैदल रोष मार्च
हरियाणा को भाखड़ा का 9 हजार क्यसेक पानी नहीं दिए जाने और पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा भाखड़ा के गेट पर ताला जडक़र पुलिस की तैनाती करने के विरोध में इनेलो पार्टी ने सडक़ों पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एचएयू के गेट नंबर चार से लघु सचिवालय तक विरोध पैदल मार्च निकाला राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान व जिलाध्यक्ष सतपाल काजला के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
इनेलो राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में लोगों ने आम आदमी पार्टी का सफाया कर दिया है और पंजाब में भी आप पार्टी सरकार की हालत बेहद खराब हो चुकी है। पंजाब में अपना सूपड़ा साफ होता देख लोगों की भावनाओं को अपने पक्ष में करने के लिए आप सरकार ने यह कदम उठाया है । संघीय ढांचे को नकार कर अराजकता फैलाने का काम किया है। पंजाब ने आज तक किसी भी फैसलों व समझौतों को लागू नहीं किया है।
पिछले माह बीबीएमबी की तकनीकी कमेटी ने फैसला दिया कि हरियाणा सरकार द्वारा पानी छोड़ा जाना है, वह भी पंजाब ने नहीं माना। दो अप्रैल को हुई बैठक में पंजाब के अधिकारी आए ही नहीं। लोहान ने कहा कि हरियाणा का पानी का मामला राजनीति की भेंट चढ़ गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ गैरकानूनी कार्य करने पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इनेलो पार्टी हरियाणा के हितों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगी। अगर पंजाब ने हरियाणा का पानी नहीं दिया तो इनेलो पंजाब के रास्ते बंद करने से पीछे नहीं हटेगी।
जिला अध्यक्ष सतपाल काजला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश गंभीर रूप से पानी के संकट से जूझ रहा है। हरियाणा की बीजेपी सरकार हरियाणा के हक का पानी लाने में पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी चुप नहीं बैठेगी और पानी की लड़ाई के लिए बड़ा जन आंदोलन खड़ा करेगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव चत्तर सिंह स्याहड़वा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र दरियापुर, प्रदेश सचिव सतबीर सिसाय, आईएसओ के प्रदेशाध्यक्ष साहिलदीप कस्वां, जिला महिला प्रधान ललिता टाक, राजू तलवंडी, जिला प्रवक्ता रमेश चुघ सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।