{"_id":"6a0eee2b2c155d8fe4013b68","slug":"video-municipal-council-encroachment-removal-drive-in-multan-and-jagdish-colony-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुल्तान व जगदीश कॉलोनी में नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुल्तान व जगदीश कॉलोनी में नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान
हांसी शहर की मुल्तान कॉलोनी और जगदीश कॉलोनी में मानसून से पहले बरसाती पानी की निकासी सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद ने गंदे नालों की सफाई और अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया है। अभियान के दौरान नालों पर बने कई अवैध निर्माण हटाए गए। नगर परिषद ने मकान मालिकों और दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए 2 दिन का समय दिया है। तय समय के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर जेसीबी से कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान अवैध कब्जों की निशानदेही भी की गई। वहीं कार्रवाई के लिए नगर परिषद के एमई जयवीर सिंह को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली, जिसके चलते मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा।
बता दें कि शहर में सड़कों पर बढ़ते अवैध कब्जों के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। नगर परिषद की टीम को कई इलाकों में सफाई अभियान चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों और नालों के आसपास बनाए गए चबूतरे, सीढ़ियां और अन्य अतिक्रमण बरसाती पानी की निकासी में भी बाधा बन रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।