Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
People in Hansi are upset with the poor sewerage system, with protests in several areas including Bogharam Colony and Mandi Sainian.
{"_id":"6a69e07ee03094511c0c1c5d","slug":"video-people-in-hansi-are-upset-with-the-poor-sewerage-system-with-protests-in-several-areas-including-bogharam-colony-and-mandi-sainian-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में बदहाल सीवरेज व्यवस्था से लोग परेशान, बोघाराम कॉलोनी और मंडी सैनियान समेत कई इलाकों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में बदहाल सीवरेज व्यवस्था से लोग परेशान, बोघाराम कॉलोनी और मंडी सैनियान समेत कई इलाकों में रोष
नवीन शर्मा
जिला बनने के बाद हांसी के लोगों को शहर के विकास और बेहतर मूलभूत सुविधाओं की उम्मीद थी, लेकिन सीवरेज व्यवस्था आज भी बदहाल बनी हुई है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण बोघाराम कॉलोनी, मंडी सैनियान समेत कई इलाकों में सीवर ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। बदबू और गंदगी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
बोघाराम कॉलोनी की मुख्य सड़क पर लंबे समय से सीवर का गंदा पानी जमा है। यह शहर का प्रमुख मार्ग है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर फैले गंदे पानी के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला बनने के तीन महीने बाद भी शहर की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। उनका आरोप है कि बारिश के दिनों में तो हालात खराब होते ही थे, लेकिन अब बिना बारिश के भी सीवर का पानी सड़कों पर जमा रहने लगा है। ओर गंदा पानी रोड पर बह रहा है।
स्थानीय निवासी शकुंतला ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले करीब तीन महीने से सीवरेज जाम और गंदे पानी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग और विधायक से कई बार शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।
तारावती ने बताया कि सीवर का गंदा पानी लगातार सड़कों पर जमा रहता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बदबू और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो कॉलोनीवासी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से सीवरेज व्यवस्था की नियमित सफाई और स्थायी समाधान की मांग की है।
वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी ने कहा कि सीवरेज समस्या के समाधान के लिए विभाग की टीमें लगातार काम कर रही हैं। जल्द ही इसका समाधान किया जायेगा।
शहरवासियों की मांग है कि सीवरेज लाइनों की नियमित सफाई कराई जाए, ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए और लोगों को गंदगी व बदबू से राहत दिलाई जाए। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विभाग का यह आश्वासन आखिर कब धरातल पर उतरता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।