Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Raising slogans of "Narendra is missing, the cylinder is missing too," Women's Congress workers staged a protest in Hisar.
{"_id":"69b3e91ae33e27cf4e0eba73","slug":"video-raising-slogans-of-narendra-is-missing-the-cylinder-is-missing-too-womens-congress-workers-staged-a-protest-in-hisar-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र भी गायब-सिलिंडर भी गायब के नारे लगाते हुए हिसार में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र भी गायब-सिलिंडर भी गायब के नारे लगाते हुए हिसार में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के खिलाफ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिलिंडर व खाली बर्तनों के साथ विरोध जताया। शुक्रवार को कांग्रेस भवन में सिलिंडर को माला पहना कर लाई महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नरेंद्र भी गायब- सिलिंडर भी गायब के नारे लगाए। कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) संतोष जून ने कहा कि सिलिंडर को लेकर सडकों पर उतरने वाली भाजपा आज मुहं छिपाकर गायब है।
कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) संतोष जून ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक साथ गैस सिलिंडर के 60 रुपये बढ़ा दिए। अब गैस सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हो रही। देश भर में गैस सिलिंडर गायब हैं। रसोई गैस के बढ़ते दाम और सिलिंडर की किल्लत ने आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। देश की संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गायब हैं। दूसरी ओर गैस सिलिंडर नहीं मिल रहे। “नरेंद्र भी गायब, सिलिंडर भी गायब” हो गए हैं।कांग्रेस सरकार के समय 400 रुपये में मिलने वाले गैस सिलिंडर को 250 रुपये में देने का वादा करने वाली भाजपा ने गैस सिलिंडर को 932 रुपये कर दिया। 932 में भी सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हाे रही। महिलाएं सिलिंडर के लिए दिन भर गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रही हैं। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। पेट्रोल और डीज़ल पर अत्यधिक कर वसूली तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने में सरकार की निष्क्रियता के कारण जनता पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
कृष्णा दुग्गल ने कहा कि जब देश की जनता महंगाई और गैस की किल्लत से जूझ रही है, तब केंद्र सरकार इस गंभीर मुद्दे से ध्यान भटकाने में लगी हुई है। महिला कांग्रेस इस जनहित के मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी और जरूरत पड़ी तो सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी। इस मौके पर सरोज श्योराण, सुनीता, कृष्णा देवी, निर्मला, शशिकांत शर्मा, बीरमती , चंद्रकांता,रेखा, धनपति सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।