{"_id":"6a0c2f175483f808be07a83a","slug":"video-shopkeepers-were-made-aware-to-make-the-markets-beautiful-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी शहर में बाजारों को सुंदर बनाने के लिए दुकानदारों को किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी शहर में बाजारों को सुंदर बनाने के लिए दुकानदारों को किया गया जागरूक
हांसी शहर के बाजारों को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए व्यापारियों ने नई पहल की शुरुआत की है। इसके लिए नगर परिषद वाइस चेयरमैन अनिल बंसल ने चौपटा बाजार से दिल्ली गेट शहर के दुकानदारों के साथ बैठक की। बैठक में बाजारों की सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन व दुकानों के बाहर स्वच्छता बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। अनिल बंसल ने दुकानदारों से अपील कर कहा कि अपनी दुकानों का कचरा एकत्रित करके डस्टबिन में दुकान के आगे रखें।
उसे इधर-उधर न फैलाएं। ताकि बाजारों में गंदगी न फैले। टिप्पर आने पर उसमें कचरा डालें। वहीं दुकानदारों ने भी बैठक में यह मुद्दा उठाया कि केवल दुकानों के आसपास ही नहीं, बल्कि बाजारों और सड़कों पर पड़े कचरे को भी नियमित रूप से उठाया जाए। इस पर वाइस चेयरमैन अनिल बंसल ने आश्वासन दिया कि सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। चौपटा के दुकानदारों ने बैठक का समर्थन करते हुए कहा कि वे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के अभियान में पूरा सहयोग देंगे। साथ ही यह भी कहा गया कि जो व्यक्ति या दुकानदार शहर की सफाई व्यवस्था खराब करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ नगर परिषद के अधिकारी कार्रवाई करते हुए चालान काटेंगे। शहर के प्रमुख बाजारों में नियमित सफाई व्यवस्था के साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। ताकि हांसी को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। इस दौरान दिल्ली गेट के प्रधान राघव गोयल, सतपाल खेड़ीवाला, विजय चावलवाला, मनोज ठाकुर, बजी जैन, अशोक गोयल, अश्वनी बंसल, मनोज ठाकुर, मनोज पनवाड़ी बैठक में मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।