{"_id":"69a57317654d452bf307ce0e","slug":"video-statement-on-haryana-budget-2026-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: हरियाणा के वार्षिक बजट में प्रदेश के व्यापारी व उद्योगपतियों के हाथ लगी निराशा: बजरंग गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: हरियाणा के वार्षिक बजट में प्रदेश के व्यापारी व उद्योगपतियों के हाथ लगी निराशा: बजरंग गर्ग
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा के वार्षिक बजट में प्रदेश के व्यापारी व उद्योगपतियों को पूरी तरह निराशा हाथ लगी है। वार्षिक बजट में वैट कर व मार्केट फीस में किसी भी प्रकार की छूट ना देने से व्यापारियों में नाराजगी है। ना ही पेट्रोल व डीजल पर वैट कर काम किया और ना ही सब्जी, फलों व अनाज पर मार्केट फीस हटाई गई जबकि हरियाणा में छोटे व मध्यम उद्योग लगातार बंद होते जा रहे हैं। हरियाणा के बजट में छोटे व मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किसी भी प्रकार की रियायतें ना देने से नाराजगी है। बजरंग गर्ग ने कहा कि प्रदेश के व्यापारी व उद्योगपतियों को इस बजट से भारी उम्मीद थी। मुख्यमंत्री ने व्यापारी व उद्योगपतियों से बजट में सुविधा देने के लिए जो सुझाव लिए थे वह सब ढकोसला निकला। मुख्यमंत्री ने उन सभी सुझाव को रदी की टोकरी में डालने का काम करके व्यापारी व उद्योगपतियों के साथ भद्दा मजाक किया गया है। जबकि हरियाणा सरकार हर साल कर्जा बढ़ाकर जनता पर लाखों-करोड़ों रुपए का कर्ज़ का बोझ डालने का काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।