Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
A 'Tiranga Yatra' (Tricolour procession) was taken out in Bahadurgarh; the procession moved from Sector-2 to the Martyrs' Memorial, with a large number of youths and BJP workers participating.
{"_id":"6a79aaebd6063fee830ad2e6","slug":"video-a-tiranga-yatra-tricolour-procession-was-taken-out-in-bahadurgarh-the-procession-moved-from-sector-2-to-the-martyrs-memorial-with-a-large-number-of-youths-and-bjp-workers-participating-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ में निकाली गई तिरंगा यात्रा, सेक्टर-2 से शहीद स्मारक तक निकली यात्रा, बड़ी संख्या में युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ में निकाली गई तिरंगा यात्रा, सेक्टर-2 से शहीद स्मारक तक निकली यात्रा, बड़ी संख्या में युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
बहादुरगढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को भाजपा विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा सेक्टर-2 से शुरू होकर रोहतक दिल्ली रोड होते हुए शहीद स्मारक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया,जिस मार्ग से यह यात्रा निकली वहां देशभक्ति नारों की गूंज भी सुनाई दी।
यात्रा में शामिल बाइक और वाहनों पर तिरंगे झंडे लगाए गए थे। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ लोगों को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। यात्रा का समापन पर शहीद स्मारक हुआ। यहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया और उनके बलिदान को याद किया। दिनेश कौशिक ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान है। यह केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं को देश के वीरों के बलिदान से प्रेरणा लेने और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना व्यक्त कर सकता है। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, सेवा और राष्ट्रहित को जीवन में प्राथमिकता देने की अपील की। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को तिरंगा फहराने के लिए जागरूक करेंगे। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश शेखावत, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, अटल मंडल अध्यक्ष पंकज गर्ग, शहरी मंडल अध्यक्ष संजय सैनी, मांडौठी मंडल अध्यक्ष राजबीर गांधी, नरेश भारद्वाज, अमित कौशिक, रणबीर राजबाला, दलीप पांचाल, संदीप कुमार, अमित कुमार, नरेश रोहिल्ला, विजय प्रधान, बिजेंद्र दलाल, संजीव सैनी, रमेश आर्य, प्रदीप गुप्ता, टिनू शर्मा, राजेश तंवर, विजय दलाल, जोधा आर्य, गौरव राठी, सौरव राठी, परवीन सिंघल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।