Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Badli, the land of heroes: two hundred soldiers are defending the nation, upholding a military tradition that has endured for generations.
{"_id":"6a4e3195abb68f1dcf026fbc","slug":"video-badli-the-land-of-heroes-two-hundred-soldiers-are-defending-the-nation-upholding-a-military-tradition-that-has-endured-for-generations-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव, मेरी शान: वीरों की धरती बादली, दो सौ जवान कर रहे देश की रक्षा, कई पीढ़ियों से कायम है सैन्य परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव, मेरी शान: वीरों की धरती बादली, दो सौ जवान कर रहे देश की रक्षा, कई पीढ़ियों से कायम है सैन्य परंपरा
बादली। बादली गांव वीर योद्धा हरवीर सिंह गुलिया की जन्मस्थली के रूप में भी जाना जाता है। वर्ष 1398 में मात्र 22 वर्ष की आयु में उन्होंने तैमूर लंग के आक्रमण का डटकर मुकाबला किया। राव राणा देवपाल के नेतृत्व में गठित सर्वखाप सेना में वह उप-कमांडर रहे और युद्ध में अदम्य साहस का परिचय दिया। लोक इतिहास के अनुसार उन्होंने तैमूर लंग को सीधी चुनौती देकर उसे भारी क्षति पहुंचाई। युद्ध में वीरगति प्राप्त करने वाले हरवीर सिंह गुलिया आज भी क्षेत्र के लिए शौर्य, राष्ट्रभक्ति और बलिदान के प्रतीक माने जाते हैं। बादली गांव के लोग आज भी उनकी वीरता पर गर्व करते हैं। ब्रिगेडियर, कैप्टन, कई अधिकारी और सैकड़ों सैनिकों ने गांव का गौरव बढाया है। गांव अपनी गौरवशाली सैन्य परंपरा के लिए दूर-दूर तक जाना जाता है। देश सेवा का जज्बा यहां की पहचान बन चुका है। गांव से वर्तमान में करीब 200 से ज्यादा युवा भारतीय सेना के विभिन्न अंगों में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि कई परिवार पीढ़ियों से सेना में भर्ती होकर राष्ट्र रक्षा का दायित्व निभा रहे हैं। कई परिवारों में तीन-तीन पीढियां सेना में भर्ती होकर देश सेवा के प्रति समर्पित रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।