{"_id":"6a4e2efcf7c40afb4d069ad5","slug":"video-intermittent-rain-continues-in-jhajjar-school-children-made-their-way-home-wading-through-rainwater-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में रुक-रुककर बारिश जारी, बारिश के पानी में से होकर घर गए स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में रुक-रुककर बारिश जारी, बारिश के पानी में से होकर घर गए स्कूली बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर।
झज्जर और आसपास के क्षेत्र में दोपहर एक बजे से रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर एक बजे चालू हुई बारिश, फिलहाल भी रुक-रुककर जारी है। पिछले चार दिन से दोपहर के समय में ही बारिश हो रही है। इससे किसानों को फायदा होगा और फसल में अतिरिक्त पानी नहीं देना पडे़गा। वहीं बारिश के कारण शहर में जलभराव की स्थिति बन रही है। शहर के आंबेडकर चौक, सिलानी गेट से बाजार, सब्जी मंडी, पुराना बर्फखाना रोड, बैंक रोड, बीकानेर चौक पर बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई। दोपहर छुट्टी के समय बच्चों को बारिश के बीच में से ही घरों की तरफ जाना पड़ा। इस कारण बच्चे भीग गए। बीकानेर स्थित शहीद रमेश कुमार राजकीय स्कूल के बाहर बारिश का पानी जमा होने के कारण बच्चों को पानी में से होकर गुजरना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।