{"_id":"69b3bc4eb2e42f79fc008323","slug":"video-gas-shortage-brings-back-the-old-days-in-bahadurgarh-rotis-now-being-cooked-over-wood-fired-clay-stoves-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में गैस की किल्लत से लौटे पुराने दिन, बहादुरगढ़ में लकड़ी से मिट्टी के चूल्हे पर पकने लगी रोटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में गैस की किल्लत से लौटे पुराने दिन, बहादुरगढ़ में लकड़ी से मिट्टी के चूल्हे पर पकने लगी रोटियां
शहर में गैस सिलेंडर की कमी और जरूरी कागजात न होने के कारण श्रमिक वर्ग के परिवारों को एक बार फिर पुराने दिनों की तरह लकड़ी जलाकर मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। शहर के धर्म विहार इलाके में कई परिवारों ने वर्षों बाद मिट्टी के चूल्हों को फिर से तैयार कर लिया है।
धर्म विहार में रहने वाली सुनीता और विनीता ने बताया कि गैस सिलेंडर लेने के लिए जरूरी दस्तावेज न होने के कारण उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में मजबूरी में उन्होंने अपने किराये के मकानों में पुराने चूल्हों को मिट्टी से लीपकर दोबारा इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
अब वे बाहर से लकड़ी खरीदकर उसी पर खाना बना रही हैं। गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों ने श्रमिक परिवारों की परेशानी बढ़ा दी है। बहादुरगढ़ में करीब 2 से 3 लाख श्रमिक गांवों और शहर में किराये के मकानों में रहकर फैक्टरियों में काम करते हैं, जिन पर इस समस्या का सीधा असर पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।