{"_id":"69e4b28b6d82004192041b78","slug":"video-two-labourers-died-after-being-hit-by-a-train-2026-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर एक घंटे में दो हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर एक घंटे में दो हादसे
दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर छोटूराम नगर के पास शनिवार की देर शाम ट्रेन की चपेट में अलग-अलग हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। दोनों हादसे 1 से डेढ़ घंटे के अंतराल पर हुए। मृतकों की पहचान बिहार निवासी (53) मोतीलाल और (20) विमलेश के रूप में हुई है। दोनों छोटूराम नगर में रहते थे। पहला हादसा करीब साढ़े 8 बजे हुआ। मोतीलाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। रोजाना की भांति शनिवार को भी वह ड्यूटी पर गया था। देर शाम जब वह छुट्टी के बाद रेलवे ट्रैक के साथ-साथ घर की तरफ लौट रहा था, तो उसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही एएसआई राजेश मुदिगल मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। दूसरा हादसा करीब साढ़े 9 बजे उस वक्त हुआ, जब विमलेश नाम का युवक ट्रैक क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। विमलेश सेक्टर-17 स्थित एक कंपनी में काम करता था और छोटूराम नगर में अपने भाई नीलेश व मामा के साथ रहता था। विमलेश की 12 घंटे की ड्यूटी थी। शनिवार की सुबह 9 बजे वह ड्यूटी पर गया था। शाम को छुट्टी के बाद वह घर लौट रहा था। जब वह छोटूराम नगर फाटक के पास ट्रैक क्रॉस करने लगा, तो उसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, काफी देर तक जब विमलेश घर नहीं लौटा, तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। एक घंटा इंतजार करने के बाद जब वे फाटक की तरफ गए, तो वहां लोगों की भीड़ लगी हुई थी। मगर उन्हें क्या पता था कि विमलेश हादसे का शिकार हो गया है। रात 11 बजे उन्हें सूचना मिली। परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां घटना का पता चला। रविवार को राजकीय रेलवे पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।