सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wheat lifting crisis in Chara grain market

झज्जर: छारा अनाज मंडी में गेहूं उठान का संकट, गेहूं उठान न होने पर आढ़तियों ने दी सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी

Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Sat, 02 May 2026 05:58 PM IST
Wheat lifting crisis in Chara grain market
छारा अनाज मंडी में गेहूं उठान की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर शनिवार को मंडी आढ़ती जिला उपायुक्त से मिलने पहुंचे और जल्द समाधान की मांग की। मंडी आढ़तियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द गेहूं उठान की व्यवस्था नहीं की गई तो वे मंडी में सामूहिक आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। आढ़तियों का आरोप है कि समय पर गेहूं का उठान नहीं होने के कारण मंडी में हजारों क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा हुआ है, जिससे बारिश के चलते भारी नुकसान हो रहा है। मंडी आढ़ती नरेंद्र ने बताया कि बारिश के कारण अब तक करीब 30 लाख रुपये से अधिक का गेहूं खराब हो चुका है। मौसम विभाग ने आगे भी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे नुकसान और बढ़ने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि बार-बार प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। आढ़तियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एसडीएम को छोड़कर आज तक कोई बड़ा अधिकारी, मंत्री या जनप्रतिनिधि मंडी की स्थिति देखने नहीं पहुंचा। उनका कहना है कि मंडी में किसानों और आढ़तियों दोनों की हालत खराब हो चुकी है। किसान अपनी फसल के भुगतान के लिए चक्कर काट रहे हैं जबकि सरकार की ओर से भुगतान गेहूं गोदाम में पहुंचने के बाद ही किया जाता है। ऐसे में आढ़तियों पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। मंडी आढ़तियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द गेहूं उठान की व्यवस्था नहीं की गई तो वे मंडी में सामूहिक आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस बारे में अवगत करा दिया गया है। अब वे चंडीगढ़ जाकर मुख्यमंत्री को भी पूरी स्थिति से अवगत कराएंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे। आढ़तियों की मुख्य मांग है कि मंडी से तुरंत गेहूं का उठान कराया जाए ताकि किसानों की फसल खराब होने से बच सके और उन्हें समय पर उनकी मेहनत का पैसा मिल सके। साथ ही उन्होंने मांग की कि जो गेहूं मंडी में खराब हुआ है, उसका भुगतान सरकार या संबंधित ट्रांसपोर्टर करें। आढ़तियों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: रूटीन स्वास्थ्य जांच करवाने आईजीएमसी पहुंचे राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

02 May 2026

कानपुर: कूड़ा गाड़ी लेकर सड़क पर उतरे सपा विधायक अमिताभ बाजपेई

02 May 2026

Video: बीबीएन पूर्व सैनिक लीग की मासिक बैठक आयोजित, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

02 May 2026

पेपर कटर से काट दिया पत्नी का गला, फिर दहाड़े मारकर रोया

02 May 2026

Video: आपदा को लेकर हजारों लोगों के मोबाइल पर आया अलर्ट, केंद्र सरकार ने किया परीक्षण

02 May 2026
विज्ञापन

सोलन: सिरमौर कल्याण मंच ने प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत परमार को दी पुष्पांजलि

02 May 2026

झांसी मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों ने नर्सिंग स्टाफ को पीटा

02 May 2026
विज्ञापन

संदीप पाठक पर केस दर्ज, अकाली दल ने आप पर उठाया सवाल

यूपी में बारिश का अलर्ट, तीन दिनों तक बदला रहेगा मौसम

02 May 2026

अराजक तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा की तोड़ी बाजू व अंगुली, फोर्स तैनात; VIDEO

02 May 2026

उज्जैन में दो सड़क हादसे में दो मौतें: ट्रक ने ली युवक की जान, कंटेनर में घुसी कार से सेना के जवान की मौत

02 May 2026

मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़के काशी के संत, VIDEO

02 May 2026

बुद्ध पूर्णिमा: श्रावस्ती में 6000 दीपों से रोशन हुआ जेतवन, गंधकुटी में विशेष फूल पूजा

02 May 2026

नवीपुर की महिलाएं स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़क पर उतरीं, आगरा-अलीगढ़ रोड किया जाम

02 May 2026

Video: रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर बेकाबू डंपर ने कार को मारी टक्कर, बैंक कर्मी दंपती व मासूम घायल

02 May 2026

स्मार्ट मीटर को लेकर सपा ने किया विरोध प्रदर्शन, CE ऑफिस का किया घेराव

02 May 2026

मोगा में एनएच-105बी के लिए मकान तोड़कर जमीन पर कब्जा, किसानों का विरोध

02 May 2026

कानपुर: मजदूर सभा भवन में नए श्रम कानून और असंगठित श्रमिक वर्ग विषय पर गोष्ठी

02 May 2026

Doda Landslide: डोडा में भूस्खलन से हड़कंप, हाईवे पर लंबा जाम

02 May 2026

अलीगढ़ के नगला पटवारी में इंस्टाग्राम पर टशन-वर्चस्व में फायरिंग, 10 आरोपी गिरफ्तार

02 May 2026

अमृतसर एयरपोर्ट पर डॉग ‘मैक्स’ को सम्मानित विदाई, भावुक हुए जवान

02 May 2026

औरैया: घरेलू विवाद में शराबी पति ने कुएं में लगाई छलांग, पुलिस और दमकल ने रेस्क्यू कर बचाई जान

02 May 2026

कानपुर: नौबस्ता फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, दो डंपरों की टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत

02 May 2026

डेरा बाबा मुराद शाह जी मेले के लिए कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, 800 पुलिसकर्मी तैनात, ट्रैफिक प्लान भी लागू

02 May 2026

Video: सुल्तानपुर में ट्रक-अर्टिगा की भिड़ंत, अयोध्या के बाद वाराणसी दर्शन करने जा रहे 5 श्रद्धालु घायल

02 May 2026

अंबाला में एक्टिवा को बचाने के चक्कर में पलटा स्कूली बच्चों से भरा ऑटो, 6 छात्र घायल

02 May 2026

अंबाला में पशु तस्करों ने युवक को मारी गोली, टुंडला के पास वारदात; पुलिस समझकर की फायरिंग

02 May 2026

चंदौली में मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर चोर गिरफ्तार, VIDEO

02 May 2026

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, बालक की माैत से मातम; VIDEO

02 May 2026

Video: अंबेडकरनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खेत में मिला शव

02 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed