{"_id":"69fc5dee162ead5c27075ffd","slug":"video-awareness-program-organized-in-jind-on-world-hand-hygiene-day-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में विश्व हैंड हाइजीन डे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में विश्व हैंड हाइजीन डे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में विश्व हैंड हाइजिन डे के अवसर पर सीएमओ डॉ. सुमन कोहली की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, नर्सिंग स्टाफ और आम नागरिकों को हाथों की सफाई के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि हाथों की सफाई स्वास्थ्य सुरक्षा की सबसे सरल, सस्ती और प्रभावी विधि है। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से हाथ धोने की आदत अपनाकर डायरिया, टाइफाइड, हेपेटाइटिस और इन्फ्लूएंजा जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार संक्रमण फैलने के 50 प्रतिशत से अधिक मामले हाथों से फैलने वाले जीवाणुओं के कारण होते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मियों को ‘फाइव मोमेंट्स ऑफ हैंड हाइजीन’ का सख्ती से पालन करना चाहिए।
डॉ. राजेश भोला ने कार्यक्रम के दौरान हैंडवॉश की सही तकनीक का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। अस्पताल स्टाफ को हैंड हाइजीन से संबंधित पोस्टर और ब्रोशर वितरित किए गए तथा हैंड सैनिटाइजर और साबुन के सही उपयोग की जानकारी दी गई।
उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों से भी अपील की कि वे घर-घर में हाथ धोने की आदत को अपनाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हाथ स्वस्थ जीवन की नींव हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से सभी वार्डों और ओपीडी में मरीजों व उनके परिजनों को हैंड हाइजीन के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर एसएनओ इंद्रो, नर्सिंग ऑफिसर सुनीता, प्रिया, मीना, रेखा, सुदेश सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।