Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
BKIU office bearers in Jind will begin a sit-in protest at the grain market starting today.
{"_id":"69d65e265bcdb3baa80db5e0","slug":"video-bkiu-office-bearers-in-jind-will-begin-a-sit-in-protest-at-the-grain-market-starting-today-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में भाकियू पदाधिकारी आज से अनाज मंडी में शुरू करेगी धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में भाकियू पदाधिकारी आज से अनाज मंडी में शुरू करेगी धरना
भारतीय किसान यूनियन जिला की बुधवार को शिव कॉलोनी स्थित किसान भवन में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता छज्जू राम कंडेला ने की।
इस दौरान जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल, जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार ने बताया कि किसानों की फसल बिक्री पर सरकार द्वारा अनावश्यक शर्तों, बायोमीट्रिक, ट्रैक्टर नंबर प्लेट की अनिवार्यता लगाई गई है। इनके विरोध में वीरवार से अनाज मंडी में धरना शुरू किया जाएगा।
रामराजी ढुल ने कहा कि 11 अप्रैल को चार घंटे पूरे प्रदेश में चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई अनाज मंडी में धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक नए नियम वापस नहीं होते। बैठक के बाद वह मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे।
वहां, उन्होंने पीने के पानी, सफाई समेत दूसरी सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग उठाई। इस अवसर पर उमेद रेढू, राजेंद्र पहलवान बीबीपुर, जयबीर राजपुरा भैण, रणधीर मिलकपुर, सुभाष घिमाना, विजय गुलकनी, बलवान उझाना, गुरनाम कैथल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।