Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
In Jind, volunteers learned yoga techniques and received tips for success in the civil services examination.
{"_id":"6985bcc11dd7300b980d99db","slug":"video-in-jind-volunteers-learned-yoga-techniques-and-received-tips-for-success-in-the-civil-services-examination-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में स्वयंसेवकों ने सीखे योग के गुर और सिविल सेवा परीक्षा में सफलता के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में स्वयंसेवकों ने सीखे योग के गुर और सिविल सेवा परीक्षा में सफलता के टिप्स
राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की तरफ से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस की शुरुआत हुई। इसमें योगाचार्य सूर्य देव एवं उनके शिष्य राजेश ने प्राणायाम एवं ध्यान साधना की। योग सत्र के दौरान स्वयंसेवकों को मानसिक एकाग्रता एवं आत्म-नियंत्रण के लिए ध्यान लगाने की विधि भी सिखाई गई।
योग सत्र में डिप्टी सीएमओ डॉ. विजेंद्र ढांडा और डॉ. संजीत मौजूद रहे। डॉ. विजेंद्र ने विद्यार्थियों को सिविल सेवाओं की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने सिलेबस, अध्ययन रणनीति, समय प्रबंधन एवं निरंतर अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला। हरियाणा लेदर कंपनी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर नरेश कुमार ने व्यवसाय प्रारंभ करने की प्रक्रिया, स्वरोजगार के अवसर तथा उद्यमिता से जुड़े लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं नवाचार को अपनाने के लिए प्रेरित किया। दूसरे सत्र में एनएसएस समन्वयक डॉ. नवीन लाड़वाल ने स्वयंसेवकों को एनएसएस की गतिविधियों एवं उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। इसके पश्चात स्वयंसेवकों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय बेरोजगारी एवं स्वरोजगार रखा गया। प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामाजिक एवं आर्थिक विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। शिविर के माध्यम से स्वयंसेवकों में स्वास्थ्य, करियर, उद्यमिता एवं सामाजिक चेतना को और अधिक सुदृढ़ किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी भगवान दास और रितु मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।