Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
INLD celebrated Vijay Diwas in Jind, claimed to have forced the government to bow down on the issue of pension restoration
{"_id":"699830f7f4f1ed5fa30efea0","slug":"video-inld-celebrated-vijay-diwas-in-jind-claimed-to-have-forced-the-government-to-bow-down-on-the-issue-of-pension-restoration-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में इनेलो ने मनाया विजय दिवस, पेंशन बहाली को लेकर सरकार को झुकाने का किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में इनेलो ने मनाया विजय दिवस, पेंशन बहाली को लेकर सरकार को झुकाने का किया दावा
इंडियन नेशनल लोकदल की जिला कार्यकारिणी ने शुक्रवार को जिला कार्यालय में विजय दिवस मनाया। जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र सिंह रेढू ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल द्वारा शुरू की गई वृद्ध सम्मान भत्ता योजना के सम्मान की रक्षा करने में इनेलो सफल रही है।
विजेंद्र रेढू ने कहा कि जून 1987 में जब चौधरी देवीलाल ने पेंशन योजना लागू की थी, तब केवल आयु ही एकमात्र पैमाना थी। 1992 में कांग्रेस की भजनलाल सरकार ने आय की सीमा लागू कर हजारों बुजुर्गों की पेंशन काटी। इसके बाद जब ओमप्रकाश चौटाला की सरकार आई, तो उन्होंने भत्ते को 100 से बढ़ाकर 300 (तीन गुना) कर बुजुर्गों का मान बढ़ाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अब भाजपा सरकार लगातार शर्तों के जाल में फंसाकर पेंशन काटने का काम कर रही है। रेढू ने बताया कि मौजूदा सरकार ने बिजली बिल, प्लॉट और फसल बिक्री जैसी कड़ी शर्तें लगाकर करीब 22-23 लाख लाभार्थियों में से अधिकांश को बाहर करने की तैयारी कर ली थी। इसके विरुद्ध चौधरी अभय सिंह चौटाला ने आवाज उठाई और 20 फरवरी को पंचकूला में बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी। सरकार इनेलो के इस तेवर से घबरा गई और उसे अपना फैसला वापस लेना पड़ा। इसके परिणामस्वरूप रोकी गई लगभग 75,000 बुजुर्गों की पेंशन तुरंत प्रभाव से जारी की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामफल कुंडू, सुमित्रा देवी, जयकुमार पवार, वेदसिंह मुंडे, पप्पू रेढू, दलेल कुंडू, बिल्लू पेगा, सतीश नैन और प्रताप लाठर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।