Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Sarv Karamchari Sangh staged a protest in Jind demanding the regularization of contractual employees.
{"_id":"6a6b41b1272168b23908d98e","slug":"video-sarv-karamchari-sangh-staged-a-protest-in-jind-demanding-the-regularization-of-contractual-employees-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग पर सर्व कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन, सीटीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग पर सर्व कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन, सीटीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
जींद। राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों और स्वायत्त संस्थाओं में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को नियमित (पक्का) करने की मांग को लेकर वीरवार को सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सीटीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के हित में जल्द निर्णय लेने की मांग की।
संघ के जिला प्रधान संजीव ढांडा और जिला सचिव सन्नी डागर ने कहा कि प्रदेश के सरकारी विभागों में बड़ी संख्या में कच्चे कर्मचारी लंबे समय से स्थायी कर्मचारियों के समान जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज भी उन्हें नियमितीकरण का लाभ नहीं मिल सका है। इससे कर्मचारियों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ज्ञापन में कहा गया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 23 और 31 दिसंबर 2025 के फैसलों तथा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अप्रैल, जून और जुलाई 2026 में दिए गए निर्णयों के साथ-साथ वर्ष 1993 से 2014 तक सरकार की नियमितीकरण नीतियों के आधार पर पात्र कर्मचारियों को नियमित किया जाना चाहिए।
संघ ने मांग रखी कि जो कर्मचारी प्रत्येक वर्ष 240 दिन की सेवा पूरी करते हुए दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, उन्हें तत्काल नियमित किया जाए। इसके अलावा हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) को समाप्त कर उसके माध्यम से लगे कर्मचारियों तथा अन्य अनियमित और हटाए गए कर्मचारियों को संबंधित विभागों में समायोजित कर नियमित किया जाए। नियमितीकरण होने तक सभी कच्चे कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत के तहत वेतन, भत्ते, मेडिकल सुविधा, एलटीसी, अवकाश और अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।