{"_id":"69ae9c8221e6c029fd0232c0","slug":"video-state-level-referee-and-coach-training-seminar-of-pittu-game-concluded-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: पिट्टू खेल का राज्य स्तरीय रेफरी और कोच प्रशिक्षण सेमिनार संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: पिट्टू खेल का राज्य स्तरीय रेफरी और कोच प्रशिक्षण सेमिनार संपन्न
पिट्टू एसोसिएशन हरियाणा के तत्वावधान और एसके स्पोर्ट्स एकेडमी जींद के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय रैफरी व कोच प्रशिक्षण सेमिनार का समापन एकलव्य स्टेडियम में हुआ। सेमिनार में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों, कोचों और रैफरियों ने भाग लेकर खेल की तकनीकी जानकारी प्राप्त की।सेमिनार की अध्यक्षता पिट्टू एसोसिएशन हरियाणा के सचिव संजय कुमार हैबतपुर ने की। मुख्य प्रशिक्षक एवं कार्यकारी सचिव सुमित कुमार निडानी ने प्रतिभागियों को पिट्टू खेल की बारीकियों, आधुनिक नियमों तथा खेल को बेहतर तरीके से खेलने और सिखाने के गुर बताए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से खेल को संगठित रूप से आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पिट्टू केवल मनोरंजन का खेल नहीं, बल्कि महाभारत काल से जुड़ी हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का हिस्सा है। वर्तमान समय में यह पारंपरिक खेल राज्य और राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी कोचों और रैफरियों ने अपने-अपने जिलों में जाकर इस खेल को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी को इससे जोड़ने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय रैफरी अंकिता कौशिक ने भी प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव और तकनीकी ज्ञान साझा किए। इस अवसर पर अल्ताफ, सबाना, मुस्कान, टिंकू, अंकुश सैनी, रवि, अंकिता कौशिक और ज्योति सहित खेल जगत से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। सभी ने पारंपरिक खेलों के संरक्षण और प्रसार पर बल दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।