सोमवार देर शाम को एंटी नारकोटिक सेल टीम ने चूरा पोस्त सहित ट्रक चालक सिरटा निवासी नजीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह केलो की आड़ में एमपी से चूरा पोस्त लाता था। तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से 10 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। यह जानकारी डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने सिविल लाइन थाना में प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को एंटी नारकोटिक सेल की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि गांव सिरटा निवासी नजीर ट्रक में नशीला पदार्थ लेकर कलायत बाईपास क्षेत्र में खड़ा है। केले के अदंर नशा छुपाया हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत छापेमार पार्टी का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मटौर और चौशाला रोड के बीच बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर ट्रक में बैठा व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया।
तहसीलदार अजय कुमार की मौजूदगी में ट्रक की तलाशी ली गई। जांच के दौरान केबिन से एक पीले रंग का कट्टा बरामद हुआ, जिसमें चूरा पोस्त पाया गया। बरामद नशीले पदार्थ का कुल वजन 10 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।
बॉक्स-
सूचना देने वाला का नाम गुप्त रखा जाएगा
डीएसपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशा मुक्त अभियान में कैथल पुलिस का सहयोग करें तथा नशा बेचने के संबंध में सूचना देने वाला का नाम गुप्त रखा जाएगा, जिसकी सूचना पर नशा पकड़ा जाएगा, उसको एसपी मनप्रीत सिंह सूदन की ओर से उचित इनाम देकर सम्मानित भी किया जाएगा। कानून व्यवस्था या अन्य कोई काम में पुलिस का सहयोग करने वाले व्यक्ति को भी पुलिस विभाग की ओर से 15 अगस्त या 26 जनवरी पर जिला स्तर के प्रोग्राम में सम्मानित करवाया जाएगा। किसी भी नशा व शराब तस्कर को छोड़ा नहीं जाएगा, पुलिस का उद्देश्य कैथल जिला को नशा मुक्त बनाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।