Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
VIDEO : Chaos in Kaithal over SGPC's decision, Akali Dal Haryana officials tender mass resignation
{"_id":"67cc0a1f5d7b0474a30ad82f","slug":"video-chaos-in-kaithal-over-sgpcs-decision-akali-dal-haryana-officials-tender-mass-resignation","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कैथल में एसजीपीसी के फैसले पर बवाल, अकाली दल हरियाणा के पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कैथल में एसजीपीसी के फैसले पर बवाल, अकाली दल हरियाणा के पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
डोगरा गेट स्थित नीम साहिब गुरुद्वारा में अकाली दल बादल हरियाणा इकाई की बैठक हुई। इस बैठक में सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से हाल ही में लिए गए फैसलों की आलोचना की गई। इस मौके पर अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार स. रघबीर सिंह, आनंदपुर साहिब के जत्थेदार स. सुल्तान सिंह और पूर्व जत्थेदार स. हरप्रीत सिंह को हटाने का निर्णय तानाशाही भरा और तुगलकी फरमान बताया।
इस फैसले के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए आरोप लगाया कि शिरोमणि अकाली दल अब एक परिवार की निजी संपत्ति बनकर रह गया है। ऐसे में विरोध स्वरुप अकाली दल हरियाणा के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया। इस्तीफा देने वालों में शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रधान शरणजीत सिंह सौथा, पीएसी सदस्य व प्रधान महासचिव सुखबीर सिंह मांडी, वरिष्ठ उप-प्रधान पिरथीपाल सिंह झब्बर, युवा अकाली दल हरियाणा के प्रधान कुलदीप सिंह चीम, जींद जिले के महासचिव स. मालक सिंह चीमा, कैथल जिले के प्रधान स. भूपिंद्र सिंह व महासचिव स. प्रीतम सिंह, प्रदेश के महासचिव स. गुरमीत सिंह पुनियां, जिला कैथल के महासचिव स. सुच्चा सिंह कमेडी शामिल रहे। इस्तीफा देने के बाद प्रधान शरणजीत सिंह सौथा, पीएसी सदस्य व प्रधान महासचिव सुखबीर सिंह मांडी ने कहा कि वे अकाली विचारधारा के प्रति समर्पित हैं, लेकिन गलत फैसलों के साथ नहीं चल सकते। बैठक में एसजीपीसी के फैसले के खिलाफ आवाज बुलंद करने और सिख संगत की भावनाओं के अनुरूप आगे की रणनीति तय करने का संकल्प लिया गया।
नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई सिख सिद्धांतों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जारी रहेगी। इस बैठक की अध्यक्षता स. शरणजीत सिंह सौथा ने की। इस बैठक में स. नरबैर सिंह गोराया, स. सिकंदर सिंह जींद, एडवोकेट मनिंदर सिंह, गुरमहिंद्र सिंह गोराया (सरपंच), बलराज सिंह पोलड, अमरजीत सिंह फिरोजपुर, सुरजीत सिंह रामदासपुरा, अवतार सिंह सौथा, जसबीर सिंह सैर, परमजीत सिंह रामदासपुरा और सुखविंदर सिंह (पूर्व सरपंच, रामदासपुरा) सहित बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।