Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Minister Shyam Singh Rana resolved seven complaints on the spot during a meeting of the Grievance Redressal Committee in Kaithal.
{"_id":"6a69cbdf185cca2d380dda93","slug":"video-minister-shyam-singh-rana-resolved-seven-complaints-on-the-spot-during-a-meeting-of-the-grievance-redressal-committee-in-kaithal-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री श्याम सिंह राणा ने सात शिकायतों का मौके पर किया निपटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री श्याम सिंह राणा ने सात शिकायतों का मौके पर किया निपटान
कैथल। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बुधवार को आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायतें सुनीं। बैठक में 7 पुरानी एवं 5 नई शिकायतों पर सुनवाई की गई। सात शिकायतों का मौके पर ही निपटान किया गया, जबकि पांच मामलों में जांच के आदेश देकर अगली बैठक तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। गांव हरिपुरा के सुरेंद्र कुमार एवं अन्य द्वारा आरोप लगाते हुए बताया कि राशन डिपो संचालक रामदिया 80 से 90 परिवारों का कई महीनों का राशन गबन कर गया। इस पर मंत्री श्याम सिंह राणा ने संबंधित डिपो होल्डर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इस मामले की जांच कमेटी द्वारा भी करवाई गई थी। वहीं गांव काकौत निवासी पूनम देवी की निजी स्कूल द्वारा बच्ची को परीक्षा से वंचित करने एवं एसएलसी जारी न करने की शिकायत पर दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति कराई गई। निर्णय लिया गया कि छात्रा आरटीई के तहत कक्षा छठी की पुन: परीक्षा देगी तथा परिणाम के अनुसार स्कूल द्वारा एसएलसी जारी की जाएगी। बता दें कि गत बैठक में इस स्कूल की मान्यता रद्द करने के निर्देश दिए गए थे और अब इसमें समझौता करवा दिया। सुनवाई के दौरान एक महिला भावुक होकर रो पड़ी। इस मौके पर डीसी अपराजिता, एसपी मनप्रीत सिंह, एडीसी डॉ. सुशील कुमार, ज्योति सैनी, शैली मुंजाल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।