बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shivling installed at a Shiva temple in Kaithal following a Kalash Yatra; the atmosphere was filled with the spirit of Lord Shiva amidst resounding chants.

कैथल में कलश यात्रा के साथ शिव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना, जयकारों से वातावरण रहा शिवमय

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Wed, 29 Jul 2026 03:15 PM IST
Shivling installed at a Shiva temple in Kaithal following a Kalash Yatra; the atmosphere was filled with the spirit of Lord Shiva amidst resounding chants.
न्यू भगत सिंह कॉलोनी, आनंद विहार, नजदीक अंडरपास ग्योंग रोड स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक श्रद्धा और उत्साह से ओत-प्रोत कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बबलू ने विशेष रूप से शिरकत की और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर आसपास के क्षेत्र से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा की शोभा बढ़ाई। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। कलश यात्रा के मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद विधि-विधान से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति डालकर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद विद्वान पंडितों की ओर से मंत्रोच्चारण के बीच शुभ मुहूर्त में भगवान शिव के शिवलिंग की विधिवत स्थापना करवाई गई। इस मौके पर कॉलोनी प्रधान वीरेंद्र सांगवान, बलबीर, रेशम, मोहन लाल धीमान, पुष्पेंद्र गर्ग, मामू जांगड़ा, कर्मवीर पाडला, मास्टर राजेश गिल मौजूद रहे। -------- इस अवसर पर भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए सुरेश शर्मा ने बताया कि कि भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा जाता है। वे सृष्टि के कल्याण, त्याग, तपस्या और शक्ति के प्रतीक माने जाते हैं। शिवलिंग भगवान शिव के निराकार स्वरूप का प्रतीक है और इसकी पूजा-अर्चना से श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति करते हैं। शिवलिंग स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से परिवार और समाज में सुख-शांति तथा आपसी भाईचारे की प्रार्थना की। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। कॉलोनीवासियों ने कहा कि मंदिर में शिवलिंग स्थापना से क्षेत्र में धार्मिक वातावरण और मजबूत होगा तथा लोगों को नियमित रूप से पूजा-अर्चना का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Sawai Madhopur News: रणथंभौर में मूसलाधार बारिश से मिश्रदरा गेट टूटा, त्रिनेत्र गणेश मंदिर का मार्ग बंद

29 Jul 2026

कानपुर: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, भतीजा गंभीर रूप से घायल

29 Jul 2026

कन्नौज: गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, गंगा घाटों पर गूंजे गंगा मैया के जयकारे

29 Jul 2026

Bihar: बिल भुगतान के बदले मांग रहे थे 45 हजार की रिश्वत, निगरानी ब्यूरो ने पीओ और लेखापाल को रंगेहाथों दबोचा

29 Jul 2026

कन्नौज: अंतरजनपदीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल और दो गिरफ्तार

29 Jul 2026
विज्ञापन

Meerut: मानसून मस्ती थीम पर सजी ऑलमाइटी लेडीज क्लब की मासिक मनोरंजन सभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

29 Jul 2026

Meerut: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाबा ओघड़नाथ मंदिर में पुजारियों को सम्मानित करते भाजपा के राज्य सभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी व अन्य भाजपाई

29 Jul 2026
विज्ञापन

Madhya Pradesh: जन्म से जुड़े जुड़वां मासूमों को मिली नई जिंदगी, जटिल सर्जरी रही सफल

29 Jul 2026

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

29 Jul 2026

VIDEO: बरेली में पुलिसकर्मियों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल, हेड कांस्टेबल निलंबित

29 Jul 2026

Ujjain: गुरु पूर्णिमा पर भस्म आरती में भांग से सजे बाबा महाकाल, मस्तक पर सूर्य, चंद्रमा से किया दिव्य श्रृंगार

29 Jul 2026

अयोध्या: गुरु पूर्णिमा पर सरयू स्नान शुरु, राम मंदिर में दर्शन करेंगे भक्त, लोगों ने किया दान भी

29 Jul 2026

Meerut: एआईएमआईएम नेता ने कांवड़ यात्रा पर की टिप्पणी, वीडियो वायरल, अखिल भारतीय हिंदू संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने की कार्रवाई की मांग

29 Jul 2026

Meerut: करंट रोकने के लिए खंभों पर लगाए हार्ड प्लास्टिक के कवर, कांवड़ यात्रा की तैयारी पूरी, विद्युत सुरक्षा के लिए लागू की नई तकनीक

29 Jul 2026

Meerut: कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज, कांवड़ मार्गों पर सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त

28 Jul 2026

Meerut: 16 करोड़ खर्च, फिर भी जलभराव से जूझ रहा हस्तिनापुर, प्राचीन पहचान संवारने में पर्यटन विभाग ने सड़कों पर लगाए शिलापट्ट, जल निकासी की व्यवस्था करना भूला

28 Jul 2026

Meerut: गंगा का जलस्तर बढ़ा, भीमगौड़ा से 1.19 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, खादर क्षेत्र में बढ़ी चिंता

28 Jul 2026

कानपुर: अटल चौकी के पीछे नाले में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

28 Jul 2026

Meerut: मानसून मस्ती के रंग में रंगे ऑलमाइटी लेडीज क्लब के सदस्य

28 Jul 2026

शुक्लागंज: बासी खाना और ठंडा पानी इस मौसम में बिगाड़ सकता है सेहत

28 Jul 2026

कानपुर: चोक नाले के कारण बारिश में गिरे कच्चे-पक्के 15 मकान, 25 लोग घायल

28 Jul 2026

नोएडा सेक्टर 62 के लेबर चौक में बारिश से सड़कें तालाब में तब्दील

28 Jul 2026

नकली दवाओं के सिंडिकेट पर शिकंजा, नरेला से भारी खेप बरामद

28 Jul 2026

VIDEO: जान जोखिम में डालकर लोग पीपे वाले पुल से नदी पार करने को मजबूर

28 Jul 2026

VIDEO: दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, पांच लोग घायल, घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फेंके गए पत्थर

28 Jul 2026

कानपुर: नगर निगम जोनल कार्यालय में भरा बारिश का पानी

28 Jul 2026

बीडीसी की बैठक में जमकर हंगामा, बैठक स्थगित

28 Jul 2026

कानपुर: युवक ने फंदा लगा दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

28 Jul 2026

नारनौल: रेवाड़ी-रींगस के बीच 29 जुलाई को चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

गंगा एक्सप्रेसवे पर अरुण हुडा की गोली मारकर हत्या, गांव में मातम

28 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed