बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Karnal News ›   A poetry festival was held today at the Brahma Kumaris Ashram in Karnal, where tribute was paid to the martyrs...

करनाल के ब्रह्मकुमारी आश्रम में आज काव्य उत्सव ब शहीदों को किया नमन...

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sun, 16 Aug 2026 09:10 PM IST
A poetry festival was held today at the Brahma Kumaris Ashram in Karnal, where tribute was paid to the martyrs...
करनाल। ब्रह्मकुमारी आश्रम सेक्टर-7 में फल्गु मंदिर सुधार समिति फरल एवं हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के उर्दू प्रकोष्ठ के सहयोग से काव्य उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक जगमोहन आनंद मुख्य अतिथि रहे, जबकि हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक जगमोहन आनंद सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। काव्य उत्सव की शुरुआत सुरेंद्र गाबा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर की। इसके बाद कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से देशभक्ति, शहीदों के बलिदान, नशामुक्ति और मां के स्नेह जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से उठाया। कवि दिनेश शर्मा ''दिनेश'' ने नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करते हुए अपनी कविता के माध्यम से लोगों को नशे के पाश से देश को मुक्त कराने का संदेश दिया। उन्होंने नशीले घोर तम से अब, हमें लड़ कर उबरना है, युवाओं के दिलों में भी, नया उल्लास भरना है, यही आधार है विकसित, सबल भारत बनाने का, नशे के पाश से हमको, वतन आजाद करना है कविता सुनाई। चांदनी केशरवानी ''सुगंधा'' ने भारत की संस्कृति और गौरव को अपनी रचना में पिरोते हुए श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। मां के स्नेह और उसकी संतान के प्रति चिंता को दर्शाती उनकी प्रस्तुति पर उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाई। चरणजीत चरण ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन और सुख-वैभव त्यागकर आने वाली पीढ़ियों को गुलामी के अंधकार से बचाया। उनकी रचनाओं ने श्रोताओं में देशभक्ति की भावना जगाते हुए शहीदों की यादें ताजा कर दीं। अरुणा देव तंवर और चांद कश्यप ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: घाटमपुर में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

16 Aug 2026

लखनऊ में 'मां तुझे प्रणाम' कार्यक्रम आयोजित, मंत्री असीम अरुण ने जवानों को किया सम्मानित

16 Aug 2026

सुखना लेक में अनोखा धार्मिक नजारा, शीतला माता की पूजा का हुआ आयोजन

VIDEO: बदायूं के कछला घाट पर आस्था का सैलाब, लाखों कांवड़िये पहुंचे

16 Aug 2026

मऊरानीपुर: तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत

16 Aug 2026
विज्ञापन

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, VIDEO

16 Aug 2026

लखनऊ में बीच सड़क पर खराब हुई सरेनी जा रही हैदरगढ़ डिपो की बस

16 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर: सोलह रुपये के ऑफर पर शिकंजा, अनवरगंज में मचे बवाल और भगदड़ के बाद दुकानदार पर मुकदमा

16 Aug 2026

Bilaspur: शाहतलाई में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा बालकनाथ के दरबार में पहुंचे 15 हजार श्रद्धालु

16 Aug 2026

VIDEO: नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग? क्या कहते हैं हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और नेता

16 Aug 2026

VIDEO: नई जिला कमेटी में महिलाओं की हिस्सेदारी पर सवाल, महिला मोर्चा ने खोला मोर्चा

16 Aug 2026

VIDEO: साधारण सभा की बैठक में कबड्डी के विकास और पारदर्शिता पर मंथन

16 Aug 2026

Sirmaur: माजरा में भाजपा का प्रदर्शन, स्वास्थ्य व्यवस्था और खाली पदों को लेकर सरकार पर निशाना

16 Aug 2026

अतरौली में धूमधाम से मनाई गई वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती

16 Aug 2026

यमुनानगर में अतिथि अध्यापकों ने एकजुट होकर आंदोलन तेज करने का लिया फैसला

16 Aug 2026

VIDEO: बदायूं के आवासीय विद्यालय में सात छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, दो की हालत गंभीर

16 Aug 2026

VIDEO: 108 शिवलिंग, द्वादश ज्योतिर्लिंग और पंचमुखी शिवलिंग का अद्भुत धाम

16 Aug 2026

वायु सेना बैंड की देशभक्तिमयी धुनों से रोशन हुआ प्रयागराज

16 Aug 2026

कानपुर में देशभक्ति से सराबोर दिखा वेद विद्यालय, शहीद की पत्नी सावित्री देवी हुईं सम्मानित

16 Aug 2026

Seoni Accident: ट्रक में आग की सूचना पर जा रहा पुलिस वाहन पलटा, थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल

16 Aug 2026

अमृतसर: होटल में पर्यटक ने डिलीवरी बॉय को पीटा, मोबाइल छीना

16 Aug 2026

Meerut: स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग फोरम का 19 को होगा सेमिनार, जानकारी दी

16 Aug 2026

Meerut: महाकालेश्वर मंदिर में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया

16 Aug 2026

Meerut: संरक्षित पशु की हत्या की तैयारी कर रहे आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल

16 Aug 2026

लखनऊ में चोरों ने चार घरों को खंगाला, 20 लाख के गहने और नकदी की पार

16 Aug 2026

लखनऊ में बुद्धेश्वर चौराहे के सेंट मैरी स्कूल के पास सड़क पर गड्ढे, बारिश के बाद जलभराव से लोग परेशान

16 Aug 2026

लखनऊ के अनंत बिहार में बारिश के बाद सड़क पर कीचड़, इसी से निकलने को मजबूर लोग

16 Aug 2026

Rampur Bushahr: डंसा में पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने डाली नाटी, देवताओं के ऐतिहासिक मिलन ने खींचा ध्यान

16 Aug 2026

भिवानी में कूड़े के साथ अब सीवर ठप ने भी बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, हरजीकांन चौक पर जलभराव और टूटे नाले से नारकीय हालात

16 Aug 2026

VIDEO: नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग? हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और नेताओं ने रखे विचार

16 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed