{"_id":"69b6d3673742fe50f407c2ed","slug":"video-dangal-was-organized-in-bada-village-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: बड़ा गांव में दंगल का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा गांव में श्री हनुमान अखाड़ा की ओर से गांव के खेल स्टेडियम में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में हरियाणा, पंजाब और यूपी से आए पहलवानों ने अपने-अपने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण दंगल देखने के लिए स्टेडियम में पहुंचे और पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।
दंगल के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, लेकिन अचानक हुई बारिश के कारण माहौल कुछ देर के लिए प्रभावित हो गया। बारिश शुरू होते ही चल रहे एक मुकाबले को बीच में ही रोकना पड़ा और दोनों पहलवानों कैथल के साहिल और करनाल के रजत को बराबरी पर छोड़ना पड़ा, जिससे दर्शकों का उत्साह थोड़ा फीका पड़ गया।
दंगल का सबसे रोचक मुकाबला उस समय देखने को मिला जब हनुमान गढ़ी अयोध्या के बाबा गौरी शंकर ने अखाड़े की सलामी लेकर सालवन के पहलवान राहुल से हाथ मिलाया। इसके बाद दोनों पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला शुरू हुआ। शुरुआत में राहुल ने जोर दिखाते हुए बाबा गौरी शंकर को कंधे पर उठा लिया, लेकिन बाबा गौरी शंकर ने फुर्ती दिखाते हुए कंधे से छलांग लगाई और राहुल की गर्दन पर पैर रखते हुए धोबी पछाड़ का दांव लगाकर उन्हें चित कर दिया। यह दांव देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से मैदान गूंज उठा। सभी ने दोनों पहलवानों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।