{"_id":"69b67ca82f40ed61a707e96a","slug":"video-kanshiram-birth-anniversary-celebrated-at-congress-camp-office-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कैंप कार्यालय में मनाई गई कांशीराम की जयंती, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कैंप कार्यालय में मनाई गई कांशीराम की जयंती, VIDEO
शहर कांग्रेस कैंप कार्यालय पर रविवार को बहुजन समाज के महान समाज सुधारक और प्रखर चिंतक कांशीराम की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कांशीराम ने अपना संपूर्ण जीवन दलित, शोषित और वंचित समाज को अधिकार दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने दबे-कुचले वर्गों को राजनीतिक भागीदारी का रास्ता दिखाया और उन्हें संगठित कर सामाजिक परिवर्तन की मजबूत नींव रखी। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि कांशीराम के विचार आज भी सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि कांशीराम ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी और सामाजिक न्याय की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर बुलंद किया। वहीं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मार्कंडेय सिंह ने कहा कि कांशीराम का संघर्ष सामाजिक चेतना का प्रतीक है। कार्यक्रम में लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, विद्याधर पांडे, डॉ. गुड्डू, उमाशंकर सिंह, कृष्णा तिवारी, राघवेंद्र चतुर्वेदी, उदित नारायण राय, ओम प्रकाश यादव, आलोक यादव और दिवाकर सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।