Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
The Krida Bharati Kabaddi tournament successfully concluded in Karnal, with the team from Karn Stadium emerging as champions in the senior category
{"_id":"6945003d07a233a2cb0de0fc","slug":"video-the-krida-bharati-kabaddi-tournament-successfully-concluded-in-karnal-with-the-team-from-karn-stadium-emerging-as-champions-in-the-senior-category-2025-12-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"क्रीड़ा भारती कबड्डी प्रतियोगिता का करनाल में सफलतापूर्वक समापन, सिनियर वर्ग में कर्ण स्टेडियम की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रीड़ा भारती कबड्डी प्रतियोगिता का करनाल में सफलतापूर्वक समापन, सिनियर वर्ग में कर्ण स्टेडियम की टीम बनी चैंपियन
क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित दो दिवसीय लड़कों व लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता का समापन कर्ण स्टेडियम में धूमधाम से हुआ। अंतिम दिन पुरुषों की कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 50 टीमों ने हिस्सा लिया और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्ण प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
सिनियर वर्ग: प्रथम - कर्ण स्टेडियम करनाल की टीम
द्वितीय - हथलाना की टीम
अंडर-19 वर्ग: प्रथम - काछवा की टीम, द्वितीय - सालवान की टीम
अंडर-17 वर्ग: प्रथम - एसएसपीएस बीजना की टीम, द्वितीय - गोली की टीम
अंडर-14 वर्ग: प्रथम - गोली की टीम, द्वितीय - कबड्डी नर्सरी सालवान की टीम
कार्यक्रम का समापन केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दलपत सिंह कादियान ने की।इस अवसर पर प्रांत कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, बलवंत, प्रवीण, महेंद्र पाल, जगमाल, बलकार, कोच नरेन्द्र और ओमकार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।