{"_id":"6a0c1c23d93883459e028c79","slug":"video-a-moving-car-caught-fire-in-front-of-a-petrol-pump-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: चलती कार में पेट्रोल पंप के सामने लगी आग, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: चलती कार में पेट्रोल पंप के सामने लगी आग, बड़ा हादसा टला
पिपली-थर्ड गेट रोड पर पुराना बस अड्डा के समीप पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार दोपहर को उस समय बड़ा हादसा बच गया जब चलती कार में अचानक ही आग लग गई। कार सवार लोगों ने कूद कर जान बचाई। फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
गांव बीड़ अमीन के रहने वाले बुजुर्ग लखविंद्र सिंह अपने परिवार की चार महिलाओं को साथ लेकर बाजार में पहुंचे थे, जहां खरीददारी के बाद वे वापस लौटने लगे। दोपहर के समय जब वे पुराना बस अड्डा के समीप स्थित पेट्रोल पंप के समक्ष पहुंचे तो अचानक ही कार के इंजन से धुआं उठने लगा तो कार के अंदर भी फैल गया। लखविंद्र सिंह ने आनन-फानन में कार को साइड में लगाया तो सभी लोग बाहर निकल दूर खड़े हो गए। पेट्रोल पंप पर किसी कार्य के चलते खड़े फायर ब्रिगेड कर्मी संदीप दीक्षित ने पेट्रोल पंप से फायर टेंडर लेकर आग बुझाने का प्रयास किया तो वहीं साथ ही फायर केंद्र पर भी सूचना दी। कुछ ही देर में गाड़ी पहुंची तो कड़ी मशक्त कर आग पर काबू पाया। लखविंद्र सिंह ने बताया कि पहले कार में अंदर बैठे हुए धुआं होने का आभास होने लगा और देखते ही देखते कार धुएं से भर गई तो वहीं इंजन में हल्का धमाका भी हुआ। गनीमत रही सभी सुरक्षित बच गए। उधर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसने यातायात को नियंत्रित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।