{"_id":"69ad104978d3c15ccd0bd688","slug":"video-partial-decree-of-the-lower-court-in-narnaul-was-set-aside-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में निचली अदालत के आंशिक डिक्री के फैसले को किया रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में निचली अदालत के आंशिक डिक्री के फैसले को किया रद्द
एडीजे कोर्ट ने निचली अदालत के आंशिक डिक्री के फैसले को रद्द करते हुए वादी शारदा देवी के हक में फैसला सुनाया है। साथ ही प्रतिवादी को एक माह के भीतर विवादित भूमि की रजिस्ट्री करवाने का आदेश दिया है।
जानकारी के अनुसार प्रतिवादी विक्रम ने 9 मई 2012 को गांव मुकुंदपुरा में स्थित अपनी जमीन को 4,00,000 में बेचने का समझौता किया था। वादी शारदा देवी ने उसी दिन 3,75,000 रुपये बयाने के रूप में दे दिए थे। रजिस्ट्री की तारीख पहले 3 अगस्त 2012 तय थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 3 मई 2013 कर दिया गया। वादी तय तारीख पर तहसील कार्यालय पहुंचीं, लेकिन प्रतिवादी रजिस्ट्री कराने नहीं आया। इसके बाद मामला न्यायालय में पहुंचा।
जहां सुनवाई के दौरान निचली अदालत के सिविल जज ने वादी शारदा देवी के दावे को केवल आंशिक रूप से स्वीकार किया था, जबकि वादी चाहती थीं कि उनके पक्ष में संपत्ति के विशिष्ट निष्पादन की डिक्री पूरी तरह से पारित की जाए। इसके बाद 17 जनवरी 2018 को वादी ने उक्त फैसले के खिलाफ एडीजे कोर्ट में याचिका दायर की थी।
जिस पर सुनवाई के दौरान गवाहों और डीड राइटर के बयानों से यह साबित हुआ कि समझौता और पैसों का लेनदेन सही था। न्यायालय ने पाया कि समझौते में मामूली ओवरराइटिंग केवल तारीख/वर्ष पर थी, जो अनुबंध की मुख्य शर्तों को प्रभावित नहीं करती।
न्यायालय ने वर्ष 2014-15 की जमाबंदी और म्यूटेशन नंबर 2037 को रिकॉर्ड पर लिया, जिससे यह सिद्ध हो गया कि प्रतिवादी विवादित जमीन का मालिक था व वादी ने कुल राशि का बड़ा हिस्सा 3,75,000 पहले ही दे दिया था और वह हमेशा रजिस्ट्री के लिए तैयार थी। इसके बाद एडीजे नितिन राज ने निचली अदालत के आंशिक डिक्री के फैसले को रद्द कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।