{"_id":"69cba6fe19041244aa0279b9","slug":"video-rain-accompanied-by-hailstorm-in-mahendragarh-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार खेत से मंडियों व घरों तक उपज को सुरक्षित पहुंचाने के लिए किसानों की राहें आसान नहीं हैं। पिछले एक सप्ताह से कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज अंधड़ से लगातार फसलों में नमी की मात्रा बढ़ रही है। पिछले एक सप्ताह से लगातार नमी के चलते खलिहानों में सरसों के अंकुरित होने का खतरा मंडराने लगा है। मंगलवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों में हल्की ओलावृष्टि हुई। दोपहर एक बजे बूंदाबांदी के साथ हल्की ओलावृष्टि से गेहूं की खड़ी फसलों में भी नुकसान की आशंका है। वहीं मौसम विभाग की ओर से आगामी एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव व तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की आशंका जताई जा रही है।
इन गांवों में हुई हल्की ओलावृष्टि
दोपहर एक बजे गांव जासावास, नांगल सिरोही, महेंद्रगढ़, बुडीन, बलायचा, निंबी, छाजियावास, खातौद, खातौदड़ा, निंबेहड़ा, जाटवास, भांडोर, देवनगर, दौंगड़ा अहीर, सुरजनवास, डुलाना, बचीनी, देवास, चितलांग, खेड़ा, बवानियां, सुंदरह, गागड़वास, रिवासा, सिसोठ, भगड़ाना, पालड़ी-पनिहारा, पाली, माजरा खुर्द, मजरा कलां, सिगड़ी, अनावास, बुचावास, गुढ़ा सहित क्षेत्र के अधिकांश गांवों में एक से दो मिनट तक हल्की ओलावृष्टि हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।