{"_id":"6a6b4290253ad2b02a001159","slug":"video-thrill-of-cbse-volleyball-in-mahendragarh-cca-and-rai-school-emerge-victorious-among-32-teams-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में सीबीएसई वॉलीबॉल का रोमांच, 32 टीमों के बीच सीसीए और राई स्कूल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में सीबीएसई वॉलीबॉल का रोमांच, 32 टीमों के बीच सीसीए और राई स्कूल ने मारी बाजी
महेंद्रगढ़। शहर स्थित कपिल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता वीरवार को संपन्न हो गई। इसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से 32 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता 28 से 30 जुलाई तक चली।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन रोमांचक फाइनल मुकाबले खेले गए। विद्यालय के उप प्राचार्य पवन कुमार ने बताया कि सेमीफाइनल में 12 टीमों ने अपनी जगह बनाई थी। अंडर-14 वर्ग में सीसीए स्कूल गुरुग्राम की टीम विजेता बनी। एमएनएसएस राई की टीम उपविजेता रही। अंडर-17 वर्ग में होली चाइल्ड स्कूल फरीदाबाद ने सालवन पब्लिक स्कूल गुरुग्राम को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में एमएनएसएस स्कूल राई (सोनीपत) ने जीत हासिल की। ब्लू बेल्स स्कूल गुरुग्राम इस वर्ग में दूसरे स्थान पर रहा। विद्यालय के प्रबंध निदेशक कपिल तिवारी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान खेल विशेषज्ञ रामशरण कोच और सीबीएसई पर्यवेक्षक कृष्ण कुमार, कोच बाबूलाल, कोच सूरत सिंह और कोच कृष्ण भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।