{"_id":"6a6b42a49c86fe48cb0e74f5","slug":"video-vande-mataram-to-resonate-during-tiranga-yatras-in-mahendragarh-grand-event-planned-for-the-150th-anniversary-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में तिरंगा यात्राओं से गूंजेगा 'वंदे मातरम', 150वें वर्ष का होगा भव्य आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में तिरंगा यात्राओं से गूंजेगा 'वंदे मातरम', 150वें वर्ष का होगा भव्य आयोजन
नारनौल। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में 9 से 17 अगस्त तक जिले भर में हर घर तिरंगा अभियान को एक जन-आंदोलन के रूप में चलाया जाएगा। इसके अलावा 14 अगस्त को देश विभाजन के दौरान अकल्पनीय यातनाएं सहने वाले और अपनी जान गंवाने वाले लाखों निर्दोषों की याद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी बहुत ही सादगी, गंभीरता और गरिमा के साथ मनाया जाएगा।
यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया ने वीरवार को हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के साथ इसी विषय पर हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद दी। एडीसी ने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर को अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियान इसलिए भी बेहद खास और भावनात्मक होने जा रहा है क्योंकि यह ऐतिहासिक राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य को समर्पित है।
अभियान के दौरान पूरे जिले में देशभक्ति से ओत-प्रोत माहौल तैयार किया जाएगा। इसके तहत जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर विशाल तिरंगा यात्राएं, बाइक, साइकिल व ई-बाइक रैलियां निकाली जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।