{"_id":"69fc69065349f8a02c02ab54","slug":"video-token-system-not-started-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: टोकन व्यवस्था नहीं हुई शुरू, अस्पताल में मरीज घंटों लाइन में खड़े रहने के लिए मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: टोकन व्यवस्था नहीं हुई शुरू, अस्पताल में मरीज घंटों लाइन में खड़े रहने के लिए मजबूर
उपायुक्त के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद नागरिक अस्पताल में व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ सकी हैं। अस्पताल में टोकन व्यवस्था लागू न होने के कारण मरीजों को ओपीडी पर्ची से लेकर चिकित्सक परामर्श और दवा लेने तक घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है।
नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में संचालित ओपीडी में किसी भी चिकित्सक कक्ष के बाहर टोकन प्रणाली लागू नहीं की गई है। जबकि करीब दस दिन पहले निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने टोकन व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। मरीजों को अपनी बारी के इंतजार में लंबा समय लग रहा है और कई बार लाइन में आगे-पीछे होने को लेकर कहासुनी की स्थिति भी बन रही है।
अस्पताल के पुराने भवन के पूर्वी प्रवेश द्वार के पास बना सीवर अभी भी खुला पड़ा है। उसके चारों ओर बनी दीवार भी जर्जर हालत में है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को जल्द ढकने और मरम्मत के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अस्पताल में दवा वितरण व्यवस्था भी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। मरीजों का कहना है कि दवा के लिए तीन अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं, लेकिन एक काउंटर पर दवा नहीं मिलने पर दूसरे और फिर तीसरे काउंटर पर भेजा जाता है। इसके बावजूद दवा उपलब्ध न होने पर मरीजों को बाहर से दवा खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भी मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। मंगलवार को जांच के लिए पहुंचे मरीजों को एक महीने बाद की तारीख, यानी 1 और 2 जून दी गई। समय पर जांच नहीं होने से मरीजों की परेशानियां और बढ़ रही हैं।
दवा काउंटर पर लगाया गया सीसीटीवी कैमरा:
हालांकि, उपायुक्त के निर्देशों के बाद दवा काउंटर पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है, लेकिन अन्य व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने से मरीजों को राहत नहीं मिल पा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।