{"_id":"6a036eeeafc633f4350d02e0","slug":"video-brother-murdered-after-sister-wedding-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: बहन की शादी के बाद भाई की हत्या, दोस्तों ने उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: बहन की शादी के बाद भाई की हत्या, दोस्तों ने उतारा मौत के घाट
थाना किला क्षेत्र के जगदीश नगर में कुनाल नाम के युवक की उसके दोस्तों ने हत्या कर दी। मृतक की उम्र 24 साल बताई जा रही है। कुनाल की बहन की शादी के बाद उसके दोस्तों ने वारदात को अंजाम दिया। सोमवार देर रात करीब पौने तीन बजे 10-15 युवकों ने कुनाल की जमकर पिटाई की। पुलिस ने रात को ही घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया जहां पर मंगलवार शाम करीब छह बजे उसकी मौत हो गई। कुनाल के परिजनों ने उसके दोस्तों पर ही हत्या करने के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही परिजनों ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने के आरोप लगाते हुए किला थाने पर हंगामा किया।
परिजनों का आरोप है कि झगड़ा होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस की तीन गाड़ियां उनके घर पर पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स चार थानों की पुलिस के साथ किला थाना पहुंचे और हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। मृतक कुनाल की भाभी मीनू ने बताया रविवार रात को ननद की शादी हुई। उनका छोटा देवर कुनाल सोनीपत में पीवीसी पैनल का काम करते था। वह शादी में घर पर आया हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।