{"_id":"6a0319854bb48ce52f067ff0","slug":"video-rajarshi-club-defeats-sunbeam-varuna-28-19-in-basketball-tournament-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राजर्षि क्लब ने सनबीम वरुणा को बास्केटबॉल स्पर्धा में 28-19 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राजर्षि क्लब ने सनबीम वरुणा को बास्केटबॉल स्पर्धा में 28-19 से हराया
बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में राजर्षि क्लब चैंपियन बनी। बरेका स्थित बास्केटबॉल कोर्ट पर सोमवार को अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच राजर्षि क्लब और सनबीम वरुणा के बीच खेला गया। इसमें राजर्षि क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सनबीम वरुणा को 28-19 से हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। राजर्षि क्लब की तरफ से राजनंदनी ने सर्वाधिक 11 अंक हासिल किए। मैच से पहले सचिव आलोक कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रतिभागी टीमें राजर्षि क्लब, सनबीम सन सिटी, बरेका, सिगरा स्टेडियम, संत अतुलानंद (होलापुर), सनबीम भगवानपुर और सनबीम वरुणा शामिल थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।