{"_id":"6a0318fcf77e0ef4eb0c4d43","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-mahalo-na-sasatha-aavasa-ka-bhara-jataya-varathha-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अंबेडकरनगर में महिलाओं ने सांसद आवास के बाहर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अंबेडकरनगर में महिलाओं ने सांसद आवास के बाहर जताया विरोध
नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने समाजवादी पार्टी के सांसद लालजी वर्मा के पैतृक गांव मोहिउद्दीनपुर पहुंचकर उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं सपा और कांग्रेस के विरोध में नारेबाजी करते हुए सांसद के घर के मुख्य गेट तक पहुंचीं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा जिसने गेट के सामने घेरा बनाकर स्थिति को नियंत्रित किया।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने महिलाओं को सम्मान चाहिए और सपा-कांग्रेस मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए। सांसद के आवास के बाहर टेंट लगाकर धूप से बचाव के उपाय किए गए। साथ ही पानी और मिठाई की भी व्यवस्था की गई थी। सांसद लालजी वर्मा इस दौरान अपने आवास पर मौजूद नहीं थे।
आंदोलन का नेतृत्व भाजपा महिला नेत्री अंजू पांडेय और विद्यावती राजभर ने किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि संसद में महिला आरक्षण विधेयक के दौरान विपक्षी दलों द्वारा किए गए विरोध से नाराजगी है, जिसके चलते यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में शिखा सिंह, सरिता देवी, आशा, पूजा राव सहित कई महिलाएं शामिल रहीं। यह प्रदर्शन 15 मई तक चलाए जाने की बात कही गई है। भाजपा अयोध्या जनपद के उपाध्यक्ष राममोहन भारती ने बताया कि यह कार्यक्रम राजनीतिक नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान और नारी शक्ति वंदन अभियान के समर्थन में आयोजित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।