{"_id":"6a031edfe144a0462d0a0e22","slug":"video-sp-mp-arrives-at-bjp-mahila-morcha-protest-in-lakhimpur-kheri-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लखीमपुर खीरी में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन में पहुंचे सपा सांसद, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लखीमपुर खीरी में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन में पहुंचे सपा सांसद, कही ये बात
Mukesh Kumar
Updated Tue, 12 May 2026 06:06 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला आरक्षण को लेकर लगातार दूसरे दिन समाजवादी पार्टी के सांसद उत्कर्ष वर्मा के आवास के बाहर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहीं महिला कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सांसद ने महिला आरक्षण का विरोध किया है। इसी दौरान सांसद उत्कर्ष वर्मा घर से बाहर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और महिला आरक्षण का समर्थन करते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल वर्ष 2023 में पास हो चुका है, लेकिन अब तक उसे लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए और सरकार को इसे लागू करना चाहिए। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार महिला आरक्षण के मुद्दे पर महिलाओं को गुमराह कर रही है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपनी सरकार से जिले की आठ सीटों में चार और प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन होगा तो वह भी समर्थन में शामिल होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।