{"_id":"6a031e60fa7df1b1390a575f","slug":"video-bike-theft-caught-on-cctv-in-amheda-village-accused-arrested-within-two-hours-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: अम्हेड़ा गांव में बाइक चोरी का वीडियो वायरल, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: अम्हेड़ा गांव में बाइक चोरी का वीडियो वायरल, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार
मेरठ के मवाना रोड स्थित अम्हेड़ा गांव में एक घर के बाहर खड़ी स्प्लेंडर बाइक चोरी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में गंगानगर थाने में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गंगानगर थाना क्षेत्र के सूर्य गैस गोदाम के पास संदीप का मकान है, जहां इन दिनों पेंट का काम चल रहा है। अम्हेड़ा गांव निवासी राजेश ने पेंट का काम लिया हुआ है। मंगलवार सुबह उनकी स्प्लेंडर बाइक संदीप के घर के बाहर खड़ी थी।
इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और बाइक में चाबी लगाकर लॉक तोड़ दिया। करीब तीन मिनट तक वह इधर-उधर देखता रहा और मौका मिलते ही बाइक लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद बाइक चोरी का पता चलने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
पीड़ित की तहरीर पर गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोप है कि पकड़े गए युवक का पिता एक नेता का नाम लेकर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश करता रहा। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।