{"_id":"6a03206954afa313e8067e1b","slug":"video-farmers-protest-at-sadar-tehsil-over-action-against-land-mafia-and-delay-in-caste-certificates-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: भू-माफियाओं पर कार्रवाई और जाति प्रमाण पत्र बनाने की मांग को लेकर सदर तहसील में किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भू-माफियाओं पर कार्रवाई और जाति प्रमाण पत्र बनाने की मांग को लेकर सदर तहसील में किसानों का धरना
भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई और जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर संगठन आजाद के किसानों ने मंगलवार को सदर तहसील में धरना-प्रदर्शन किया।
धरने पर बैठे किसानों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में भू-माफिया सक्रिय हैं और उनकी शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके साथ ही कई लोगों के जाति प्रमाण पत्र लंबे समय से लंबित पड़े हैं, जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
किसानों ने प्रशासन से मांग की कि भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और लंबित जाति प्रमाण पत्रों को जल्द से जल्द जारी कराया जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
धरने के दौरान संगठन से जुड़े कई किसान और पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।