Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Complaints of fraud regarding new connections, plot demarcation, and overseas placement at the grievance redressal camp.
{"_id":"6a5e2413d6e24299b30652bc","slug":"video-complaints-of-fraud-regarding-new-connections-plot-demarcation-and-overseas-placement-at-the-grievance-redressal-camp-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: समाधान शिविर में नया कनेक्शन, प्लॉट की निशानदेही और विदेश भेजने के नाम पर ठगी की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: समाधान शिविर में नया कनेक्शन, प्लॉट की निशानदेही और विदेश भेजने के नाम पर ठगी की शिकायतें
पानीपत। जिला सचिवालय में सोमवार को जनता समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 12 लोगों ने अपनी फरियाद रखी। इनमें नया कनेक्शन, प्लॉट की निशानदेही और विदेश भेजने के नाम पर ठगी की शिकायत प्रमुख रहीं। उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ ने संबंधित अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि लोगों को समस्या समाधान के लिए चक्कर न काटने की हिदायत दी।
जनता समाधान शिविर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चला। अमरजीत कौर ने बिजली का नया कनेक्शन दिलाने और प्रेमपाल ने अत्यधिक बिजली बिल में संशोधन करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली बिल अधिक आया हुआ है। इसे ठीक नहीं किया जा रहा है। जौरासी निवासी राजपाल ने भूमिहीन प्लॉटधारकों के प्लॉटों की निशानदेही करवाने की मांग रखी। नांगल खेड़ी की ज्योति ने विदेश भेजने के नाम पर हुई ठगी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। यशपाल ने अपने बूथ में हुई चोरी के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सुखदेव ने दिव्यांग पेंशन बनवाने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि प्रत्येक विभाग पूरी जवाबदेही के साथ कार्य करें और शिकायतों का समाधान केवल कागजों तक सीमित न रहें। अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने कहा कि जनता समाधान शिविर का उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि निर्धारित समयसीमा में उसका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मिले। एएसपी हर्षित गोयल ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों पर कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना और पीडि़तों को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी, चोरी, साइबर अपराध तथा अन्य आपराधिक मामलों में दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें ताकि एक ही छत के नीचे लोगों को त्वरित न्याय मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।