{"_id":"699c3075e04a56a00e09fbe7","slug":"video-lack-of-awareness-among-parents-is-increasing-malnutrition-among-children-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: अभिभावकों में जागरूकता की कमी से बच्चों में बढ़ रहा कुपोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: अभिभावकों में जागरूकता की कमी से बच्चों में बढ़ रहा कुपोषण
समय बदल रहा है लेकिन अभिभावकों में जागरूकता की कमी घट रही है। प्राय: देखने को मिल रहा है कि बच्चों में कुपोषण बढ़ रहा है। छोटे बच्चे ज्यादातर चिप्स, कुरकुरे, चॉकलेट, चाऊमीन, बर्गर, पिज्जा खाना पसंद कर रहे हैं और अभिभावकों भी उन्हें खुशी-खुशी ये सब खिला रहे हैं। यह खाना उन्हें कुछ मिनट का स्वाद तो देता है लेकिन उनके स्वास्थ्य को हानि पहुंचा रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में एक सप्ताह में छह से पांच वर्ष तक के करीब छह कुपोषित बच्चे पहुंच रहे हैं। चिकित्सक अभिभावकों की काउंसलिंग कर उन्हें जागरूक कर रहे हैं।
मैं करीब एक साल से जिला नागरिक अस्पताल में अपनी सेवा दे रही हूं। तब से मैंने देखा है कि बच्चे के कुपोषित होने का मुख्य कारण अभिभावकों में जागरूकता की कमी है। बच्चों में कुपोषण बच्चे की दीर्घकालिक बीमारी से भी हो जाता है इसके साथ ही उचित आहार का अभाव, सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी होती है और इनका कारण अभिभावक की गरीबी होती है या उनमें जागरूकता की कमी है। कुपोषित बच्चा हर समय थकान और कमजोरी महसूस करता है, बार-बार सर्दी जुकाम, लंबाई और वजन कम बढ़ना, भूख न लगना और स्वभाव में चिड़चिड़ापन होता है। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चे को पैकेट का खाना, चिप्स, कुरकुरे या तला हुआ बाहर का खाना न देकर उन्हें सीजन अनुसार और अपनी क्षमतानुसार फल खिलाएं। बच्चे को हरी सब्जी खिलाएं। यदि बच्चे में कोई भी कुपोषण का लक्षण दिखता है तो चिकित्सक से परामर्श लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।