{"_id":"69b621032b1c6939d9085cde","slug":"video-weather-took-a-turn-in-panipat-light-drizzle-occurred-in-the-morning-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में मौसम ने ली करवट, सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में मौसम ने ली करवट, सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई
मौसम ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार सुबह एक बार फिर करवट ली। तड़के ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके साथ तेज हवा शुरू हो गई । अधिकतम तापमान में भी करीब दो डिग्री की कमी दर्ज की गई है।
पिछले तीन दिन से आसमान में हल्के से मध्य बादल छाए हुए थे। रविवार को तड़के बादल और गहरा गए। इसके साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। हवा के साथ बूंदाबांदी के चलते सरसों उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान रणबीर और कर्मवीर ने बताया कि इस समय सरसों की फसल पकाई पर है।
बारिश होने पर सरसों की फसल झड़ सकती है। वहीं गेहूं उत्पादक किसानों ने अभी राहत ली है। बढ़ते तापमान के चलते उत्पादन घटने का खतरा बना हुआ था। कृषि विज्ञान केंद्र ऊझा के मौसम विशेषज्ञ आशीष कुमार ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।