Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
District Planning Officer Manjeet Sihag termed the allegations of Congress's urban head Praveen Chaudhary as baseless
{"_id":"69b554b403a59585eb0d606b","slug":"video-district-planning-officer-manjeet-sihag-termed-the-allegations-of-congresss-urban-head-praveen-chaudhary-as-baseless-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: जिला योजनाकार अधिकारी मनजीत सिहाग ने कांग्रेस के शहरी प्रधान प्रवीण चौधरी के आरोपों को बताया तथ्यहीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: जिला योजनाकार अधिकारी मनजीत सिहाग ने कांग्रेस के शहरी प्रधान प्रवीण चौधरी के आरोपों को बताया तथ्यहीन
जिला योजनाकार अधिकारी मनजीत सिहाग ने कांग्रेस के शहरी प्रधान प्रवीण चौधरी द्वारा लगाए गए आरोपों को तथ्यहीन और राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि विभाग पूरी तरह नियमों के अनुसार कार्य कर रहा है और अवैध कॉलोनियों को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। मनजीत सिहाग ने कहा कि 10 मार्च को गांव कालुवास में अवैध रूप से बनी दुकानों पर विभाग की कार्रवाई के बाद ही प्रवीण चौधरी को दर्द महसूस हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन दुकानों पर कार्रवाई हुई, उनमें प्रवीण चौधरी की भी भागीदारी थी। जिला योजनाकार अधिकारी ने कहा कि प्रवीण चौधरी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का विभाग तथ्यों के आधार पर जवाब दे रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रदेश में किसी भी कीमत पर अवैध कॉलोनियों को विकसित नहीं होने दिया जाएगा। इसी के तहत विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। मनजीत सिहाग के अनुसार,1 अक्तूबर 2025 से फरवरी 2026 तक रेवाड़ी जिले में 89 अवैध कॉलोनियां विकसित होने की जानकारी सामने आई थी। इन सभी पर विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियां विकसित होने के पीछे कई कारण होते हैं, लेकिन विभाग लगातार निगरानी रखकर कार्रवाई कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।