{"_id":"68cfdb19f538527de70bcd5c","slug":"video-fire-in-rewari-at-shop-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: दुकान में लगी भीषण आग, 20 लाख रुपये का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: दुकान में लगी भीषण आग, 20 लाख रुपये का सामान जलकर राख
शहर के कालका रोड स्थित भूरानंद बगीची के पास शुक्रवार देर रात एक परचून की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 20 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 5 बजे आग पर काबू पाया गया। दुकानदार ने आरोप लगाया है कि यह आग रंजीश के चलते लगाई गई है। उन्होंने बताया कि दुकान की दीवार में एक छेद कर अंदर आग लगाई गई। मौके पर छेद के पास लोहा काटने की आरी भी पड़ी मिली है। दुकानदार ने इस घटना को लेकर पास के मंदिर के महंत पर शक जताया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच दुकान के किराए को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। हालांकि महंत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि इस घटना से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उधर, मॉडल टाउन थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। आगजनी की असली वजह और जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।