{"_id":"69ba8de5ac0ee9fcf005ade0","slug":"video-former-minister-captain-abhimanyu-slams-congress-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कांग्रेस पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कांग्रेस पर बोला हमला
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के आंतरिक हालात उजागर हो चुके हैं। पार्टी के अंदर तैयार हो रहा ज्वालामुखी कभी भी फट सकता है। कांग्रेस अब एक राजनीतिक दल या संगठन की जगह चंद लोगों का गिरोह बन चुका है, जो सत्ता हासिल करने के लिए हाथ-पैर मार रहा है। इस गिरोह में शामिल लोग किसी भी तरीके से सत्ता हासिल करने के बाद परिवारवाद व जातिवाद का नंगा नाच नाचने के लिए ताकत लगा रहे हैं। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए कैप्टन अभिमन्यु बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पांच विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, जबकि चार के वोट खारिज हो गए। कांग्रेस प्रत्याशी महज आधे वोट से चुनाव जीतने में कामयाब हुए हैं। अगर एक वोट निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में डलता, तो कांग्रेस को इस चुनाव में मुंह की खानी पड़ती। कांग्रेस पार्टी में आंतरिक ज्वालामुखी कभी भी फट सकता है, जो इस पार्टी को रसातल पर पहुंचाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्यसभा भेजने के लिए संजय भाटिया जैसे श्रेष्ठ कार्यकर्ता को चुनकर प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम किया है। भाजपा का दायित्व जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का है, जिस कारण पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।