{"_id":"698057ac853e41c957090144","slug":"video-open-garbage-vehicles-ruin-the-city-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: खुले कचरा वाहनों से शहर बदहाल, नगर परिषद की लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: खुले कचरा वाहनों से शहर बदहाल, नगर परिषद की लापरवाही
नगर परिषद की अनदेखी और सफाई एजेंसी की मनमानी के चलते शहर की कचरा प्रबंधन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नियमों और प्रतिबंधों के बावजूद शहर का कचरा खुले वाहनों में भरकर रामसिंहपुरा स्थित डंपिंग यार्ड तक पहुंचाया जा रहा है। इससे न केवल शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।
शहर के 32 वॉर्डों से प्रतिदिन लगभग 100 टन सूखा और गीला कचरा निकलता है। घर-घर से कचरा एकत्र करने के बाद इसे करीब 20 किलोमीटर दूर गांव रामसिंहपुरा में बने डंपिंग यार्ड में डाला जाता है। इस प्रक्रिया में रोजाना 15 से अधिक फेरे लगाए जाते हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि किसी भी कचरा वाहन पर तिरपाल या जाल (नेट) नहीं लगाया गया है।
कचरे से भरे खुले वाहन जब मुख्य बाजारों और रिहायशी इलाकों से गुजरते हैं तो तेज हवा चलने या अचानक ब्रेक लगने पर कचरा उड़कर सड़कों पर फैल जाता है। कई बार यह कचरा पीछे चल रहे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों पर गिर जाता है। सड़क पर कचरा फैलने से फिसलन की स्थिति बन जाती है, जिससे हादसों की आशंका लगातार बनी रहती है। नागरिकों का कहना है कि नगर परिषद को तुरंत इस पर सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि शहर की सूरत और लोगों की जान दोनों सुरक्षित रह सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।