{"_id":"69807c7e4a863b77250298d5","slug":"video-train-services-will-remain-cancelled-from-april-8-to-april-22-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवा 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रहेगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवा 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रहेगी रद्द
बीकानेर मंडल के रेवाड़ी-सादुलपुर रेलखंड पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा। जिसकी वजह से रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवा 8 अप्रैल से 22 अप्रैल व छह मई को रद्द रहेगी। दिल्ली सराय-सीकर और दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा छह मई को नारनौल रेलवे स्टेशन पर ठहराव करेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 14824 रेवाड़ी-जोधपुर रेलसेवा 6 मई को रेवाड़ी के स्थान पर लोहारू से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा रेवाडी-लोहारू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54803 सीकर-रेवाड़ी रेलसेवा जो 6 मई को सीकर से प्रस्थान करेगी वह लोहारू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा लोहारू-रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 54310 हिसार-दिल्ली रेलसेवा जो 8 अप्रैल, 22 अप्रैल व 6 मई को हिसार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग हिसार, भिवानी, रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, झाडली व कोसली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।