Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Rain in Rewari exposes the city's administrative failures, leading to waterlogging across various locations.
{"_id":"69bcf6f46d0b3719e30ce126","slug":"video-rain-in-rewari-exposes-the-citys-administrative-failures-leading-to-waterlogging-across-various-locations-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में बारिश ने खोली शहर की व्यवस्था की पोल, जगह-जगह बनी जलभराव की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में बारिश ने खोली शहर की व्यवस्था की पोल, जगह-जगह बनी जलभराव की स्थिति
शुक्रवार की सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सड़कों से लेकर कॉलोनियों तक पानी भर गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर नालियों का पानी सड़कों पर आ गया, जिससे गंदगी और बदबू भी फैल रही है।
जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को खासतौर पर दिक्कत हो रही है। वहीं, बाजारों में भी ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे व्यापार प्रभावित हुआ है। लोगों का कहना है कि हर बार बारिश में यही हाल हो जाता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जाता। प्रशासन की ओर से जलनिकासी के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।