Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Body of married woman found in water tank in Rohtak; FIR registered against husband and in-laws for dowry death.
{"_id":"6a82f7db0c08a561c10c7861","slug":"video-body-of-married-woman-found-in-water-tank-in-rohtak-fir-registered-against-husband-and-in-laws-for-dowry-death-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में विवाहिता का पानी की टंकी में मिला शव, पति-सास-ससुर पर दहेज हत्या की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में विवाहिता का पानी की टंकी में मिला शव, पति-सास-ससुर पर दहेज हत्या की एफआईआर
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 05:30 PM IST
रोहतक। शहर की नेहरू कॉलोनी में शादी के आठ माह बाद ही विवाहिता (22) का घर की तीसरी मंजिल पर पानी की टंकी में रविवार की रात शव मिला है। कार न मिलने पर पति, सास व ससुर ने विवाहिता की हत्या कर शव पानी की टंंकी में डाल दिया। पुलिस ने पति मनीष, ससुर राजेंद्र व सास शीला देवी के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
झज्जर जिले के गांव माछरौली निवासी वीरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2025 में बेटी की शादी नेहरू कॉलोनी निवासी मनीष के साथ की थी। मनीष के पिता राजेंद्र रिटायर्ड फौजी व सास सुशीला गृहिणी हैं। तीन बहनों में सबसे बड़ी चेतना की शादी में हैसियत के तहत दान दहेज दिया। इसके बावजूद बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष के लोग कार की जिद कर रहे थे। इसके लिए बेटी से मारपीट कर प्रताड़ित किया गया। 14 अगस्त को रोहतक के सेक्टर-दो में रह रहे मौसा कुलदीप राठी ससुराल पक्ष को समझाकर गए। 15 अगस्त को वे खुद चेतना को लेने ससुराल आए लेकिन आरोपियों ने भेजने से इंकार कर दिया। रविवार 16 अगस्त को उसे छह से 10 बजे तक कई बार बेटी को कॉल की लेकिन चेतना ने कॉल रिसीव नहीं की। रात 10 बजे ससुर का फोन आया कि वे तीनों प्लाट देखने दिल्ली गए थे। पीछे से चेतना घर से लापता हो गई है। वह परिजनों के साथ आया तो पता चला कि चेतना की पति मनीष, ससुर राजेंद्र भौरिया व सास शीला देवी ने हत्या कर शव छत पर पानी की टंकी में डाल दिया।
......
चश्मदीद बोले, 4.2 फीट पानी में कैसे डूब गई भानजी
मृतका के मामा प्रवेश ने बताया कि वे रात करीब 10 बजे चेतना की ससुराल आए तो बताया गया कि चेतना कहीं चली गई है। वे बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर भानजी को ढूंढते रहे। जब कहीं पता नहीं चला तो दोबारा ससुराल पहुंचे। अंदर जाने नहीं दिया गया। फिर पुलिस को सूचित किया। पुलिस के आने पर तलाश किया तो पता चला कि चेतना का शव घर की तीसरी मंजिल पर पानी की टंकी में पड़ा है। एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया की जांच की। छत से 12 फीट ऊंचाई पर रखी पानी की टंकी में मात्र 4.2 इंच पानी था। ऐसे में कैसे टंकी में डूबकर 5 फीट लंबी बेटी आत्महत्या कर सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।