{"_id":"6a0eee304463c3d8b400af83","slug":"video-former-minister-birendra-singh-doomarkhan-in-rohtak-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को एक करके रहूंगा, कल रोहतक में होगा सद्भावना यात्रा का समापन : बीरेंद्र सिंह डूमरखां, पूर्व मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को एक करके रहूंगा, कल रोहतक में होगा सद्भावना यात्रा का समापन : बीरेंद्र सिंह डूमरखां, पूर्व मंत्री
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 05:06 PM IST
Link Copied
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह डूमरखां का कहना है कि वे कांग्रेस को एक करके रहेंगे। शनिवार 23 मई को पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में चल रही सदभावना यात्रा का रोहतक में समापन होगा। समापन समारोह में कांग्रेस के आठ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चार कार्यकारी अध्यक्ष को न्यौता भेजा गया है। खुद प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह कांग्रेस नेताओं का स्वागत करेंगे। डूमरखां वीरवार को मैना रेस्टोरेंट में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि वे राजनीति में खुलकर बात करते हैं। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए तो पीएम मोदी को बता दिया था कि सोनिया गांधी से मिलकर आया हूं। उनके खिलाफ कोई बयानबाजी नहीं करूंगा। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आया तो कह दिया था कि पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ व्यक्गितगत बयानबाजी नहीं करूंगा। प्रदेश में कांग्रेस की हार पर डूमरखां बोले, टिकटों का गलत बंटवारा, भाजपा की समाज को बांटने की नीति व कांग्रेस में संगठन का अभाव और कांग्रेस में खींचतान प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा को कोई हरा सकता है तो वह केवल कांग्रेस हैं। इनेलो, जजपा, बसपा या किसी अन्य दल के पास इतना सामर्थ्य नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।