{"_id":"6a0d9756b35409b9420d80d6","slug":"video-non-teaching-staff-go-on-pen-down-strike-at-mdu-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: एमडीयू में गैर शिक्षक कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल, काले बिल्ले लगाकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: एमडीयू में गैर शिक्षक कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल, काले बिल्ले लगाकर जताया विरोध
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 04:43 PM IST
Link Copied
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक कर्मचारियों ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलम छोड़ हड़ताल की घोषणा करते हुए काले बिल्ले लगाकर सांकेतिक विरोध दर्ज किया। प्रशासनिक गेट पर आयोजित आम सभा में कर्मचारियों ने पदोन्नति से संबंधित डीपीसी बैठक में देरी, डिमांड चार्टर पर वार्ता न होने, गैर शिक्षकों के पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति, 3200-3600 ग्रेड लागू करने तथा एडवाइजर और कंसल्टेंट नियुक्तियों का विरोध किया।
सभा में कर्मचारियों ने कुलपति प्रो. मिलाप पुनिया की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। कर्मचारियों का आरोप है कि एक महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। बाद में प्रधान सुरेश कौशिक के नेतृत्व में कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया। जहां मांगों को लेकर तीखी बहस भी हुई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो शुक्रवार की आम सभा में बड़ा फैसला लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।